Up News: ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ,कार खाई में गिरी,दो युवकों की मौत

Update: 2025-04-10 02:02 GMT
Up News: रामकोट थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बहराइच जिले के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बहराइच के चार युवक कार से एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। बताया जाता है कि ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बहराइच जिले के चार युवक मिश्रिख के एक गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बुधवार शाम रामकोट थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास कार से लौट रहे थे।
लौटते समय नवीन चौक के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई। हादसे में आशीष और कुशमेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील और रवि प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News