Up News: बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 20 लोग घायल

Update: 2025-08-10 02:17 GMT
Up News: मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में एक तेज़ रफ़्तार बस पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। बस में करीब 45 लोग सवार थे।
हादसे के बारे में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि दन्नाहार क्षेत्र में एक बस पलट गई। करीब 20 लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है और उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बस लखनऊ से जयपुर जा रही थी। तेज़ रफ़्तार के कारण बस पलट गई। बस में करीब 45 लोग सवार थे, जिनमें से 20 घायल हैं|सभी की हालत स्थिर है। 35 वर्षीय एक महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Tags:    

Similar News