UP News: मसीहाबाद निवासी लालता प्रसाद का बेटा अनिल बुधवार को बाइक से बरेली गया था। रात में बरेली से लौटते समय हाईवे पर धनेटा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अनिल ने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी।