UP News: मकान का छज्जा टूटकर गिरा, दबकर युवक की मौत

Update: 2025-06-20 01:50 GMT
UP News: गांव नगला विजया निवासी ज्वाला सिंह का बेटा अमित कुमार 19 जून की सुबह गांव की गली से गुजर रहा था। तभी छज्जा टूटकर अमित के ऊपर गिर गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ ने जब तक युवक के ऊपर से पत्थर हटाए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बारिश के चलते कल सुबह 7:15 बजे सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विजया में गली से गुजर रहे अमित (22) के ऊपर मकान का छज्जा टूटकर गिर गया। मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे। एसडीएम सासनी नीरज शर्मा का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।
Tags:    

Similar News