Up News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना कस्बे में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर का शव, जो दो दिन से लापता था, शनिवार को पुलिस को मिला। जाँच में पता चला है कि किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय युवक असद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी असद और मृतक किशोर एक ही मोहल्ले में रहते थे और एक-दूसरे को पहले से जानते थे। एसपी ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने किशोर को किसी बहाने से अपने घर बुलाया और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। जब किशोर ने इसका विरोध किया, तो असद ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हत्या की बात छिपाने के लिए आरोपी ने मृतक किशोर के परिजनों को अपने मोबाइल से मैसेज भेजकर फिरौती की माँग की - ताकि ऐसा लगे कि किशोर का अपहरण हुआ है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जाँच शुरू की। जाँच के दौरान शक की सुई असद पर गई। उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने किशोरी का शव बरामद कर लिया और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। अब पुलिस को शक है कि इस घटना में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए अब पुलिस गहनता से जाँच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।