Up News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हमलावरों ने घर में घुसकर व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों को देखकर उसकी पत्नी चीखी तो हैवानों ने उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। परिवार के लोग उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। बता दें कि घटना सोमवार रात दो बजे सेमरी क्षेत्र के महारानीगंज में हुई।
यहां अनाज व्यापारी सुखदेव लोधी अपने परिवार के साथ रहते थे। सुखदेव सिंह, पत्नी सरोजनी और बच्चे अयांश, आयुष व बेटी रागिनी घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। सुखदेव और सरोजनी बरामदे में सोए थे। बच्चे कमरे में लेटे थे। रात में बदमाश बगल के घर से दूसरी मंजिल पर चढ़े और उनके घर में आकर वारदात को अंजाम दिया। वह उसे बचाने दौड़ी। इस पर बदमाशों ने उसे भी चाकू मार दिया। इसके बाद उस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों को देखकर उसकी पत्नी भी चीखने लगी।
आरोपियों ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद बच्चों पर भी हमला करने लगे। लेकिन पड़ोसियों के आने पर वे भाग गए। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने हत्या के इरादे से वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।