UP News: उत्तर प्रदेश एटीएस ने नकली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने हापुड़ जिले के फरीदनगर से आरोपी गजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3.90 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले खास कागज और उपकरण भी खरीदता था। एटीएस ने उसके पास से नोट बनाने का कागज और अन्य जरूरी उपकरण भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तारी के बाद जांच में पता चला कि बुलंदशहर निवासी मुनेश कुमार और वीर चौधरी नकली नोट बनाने के लिए कागज मुहैया कराते थे। आरोपी ऑनलाइन पोर्टल अलीबाबा डॉट कॉम से पेपर शीट मंगवाते थे। एटीएस ने इस गिरोह के दो अन्य सदस्यों सिद्धार्थ झा और विजय वीर चौधरी को भी गिरफ्तार किया है। यह गिरोह काफी समय से नकली नोटों की सप्लाई में सक्रिय था और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपनी गतिविधियां फैला रहा था।
Tags: