UP News: जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक बकरा काटने में इस्तेमाल होने वाला धारदार चाकू लेकर अंडा दुकानदार को धमकाने वहां पहुंच गया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़कर खंभे से बांध दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।
आरोप है कि कहासुनी के दौरान मेराज ने रंगीलाल को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि सुबह देख लेंगे। शनिवार सुबह करीब सात बजे मेराज चाकू लेकर बभनान रेलवे क्रॉसिंग स्थित रंगीलाल की दुकान पर पहुंचा और हमला करने की नीयत से रंगीलाल को गालियां देने और ललकारने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने जब मेराज को चाकू लहराते और धमकी देते देखा तो भीड़ जमा हो गई। लोग किसी अनहोनी की आशंका से डर गए। बाद में कुछ लोगों ने मेराज को काबू में किया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। भीड़ ने उसे रस्सी से पास के खंभे से बांध दिया और घटना की सूचना तुरंत पैकोलिया पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मेराज को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पैकोलिया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tags: