Up News:   उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर खेत में पानी लगाते समय एक महिला और उसके दो बेटों की करंट लगने से मौत हो गई. उल्दन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश पुरी ने बताया कि बंगरा गांव निवासी हरकुंवर कुशवाहा (65) अपराह्न करीब ढाई बजे अपने खेत में पानी लगा रही थीं, तभी बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया. पुरी के मुताबिक हरकुंवर को बचाने की कोशिश में एक-एक करके उनके दो बेटे भी करंट की चपेट में आ गए|
उन्होंने बताया कि हादसे में हरकुंवर और उसके दो बेटों - काशीराम (45) और नरेंद्र (32) की मौके पर ही मौत हो गई. पुरी के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर इलाके के नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसएचओ ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
Tags: