UP News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Update: 2024-09-21 04:53 GMT
UP News: अहीरपुरा गांव में गुरुवार रात एक युवक ने आर्थिक तंगी के चलते कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि अहीरपुरा गांव में गुरुवार रात आकाश वर्मा (26) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक की छह महीने पहले ही शादी हुई थी. उसकी दुकान घाटे में चल रही थी, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था|
Tags:    

Similar News