UP News: कुत्तों के झुंड ने मासूम बच्चे पर किया हमला, घायल

Update: 2025-02-22 02:55 GMT
UP News: जिले के डिलारी थाना क्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुत्तों के हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह घटना थाना डिलारी क्षेत्र के मिल्कपुर तिराहा की है. डेढ़ साल का मासूम कनिष्क अपने घर के बाहर खेल रहा था|
तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. बच्चे की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग कुत्तों की तरफ दौड़े और बच्चे को बचाया. इसके बाद परिजन उसे सीएचसी डिलारी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है|
Tags:    

Similar News