UP: बच्चों की शादी से पहले समधी-समधन हुए फरार

Update: 2024-07-15 11:44 GMT
UP उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश के कासगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे की शादी से पहले दूल्हे के पिता का दिल अपनी समधन यानी दुल्हन की मां पर आ गया। कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों शादी से पहले घर से फरार हो गए। शादी वाले घर में हुई इस घटना से दोनों Families में हड़कंप मच गया। फिलहाल, दुल्हन के पिता ने इसको लेकर दूल्हे के पिता पर FIR दर्ज कराई है। इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल, मामला गंजडुंडवारा थाना इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी। शकील का पप्पू के घर आना-जाना था। इधर, शादी की तारीख नजदीक आ रही थी। लेकिन इस बीच ऐसा कांड हो गया कि दोनों परिवार हैरान रह गए। क्योंकि शकील अपनी समधन यानि पप्पू की पत्नी को लेकर भगा ले गया। पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है। पुलिस भारतीय न्याय संहिता के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
information के मुताबिक, समधी शकील के 10 बच्चे हैं, जबकि उसकी समधन के 6 बच्चे हैं। दोनों घर से फरार हैं। पीड़ित पप्पू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। इलाके में इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है। मेरी बेटी का रिश्ता उसके बेटे के साथ होने वाला था। उसका घर आना-जाना था। इसी बीच वो बहाने से मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
वहीं, सीओ ने बताया कि थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पप्पू ने 8 जून को सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की report दर्ज कर ली। इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें गणेश पुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है। फिलहाल, इस केस में कानून के मुताबिक कार्यवाही की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->