Up Crime: पिता ने मासूम का जबड़ा कुल्हाड़ी से काटा, दी दर्दनाक मौत

Update: 2025-10-06 06:52 GMT
Up Crime: यूपी के बलिया से एक दिल को चीर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक दरिंदे ने अपनी पत्नी का गुस्सा अपने एक साल के मासूम पर निकाल दिया। नशे में धुत आरोपी ने पत्नी की रॉड और डंडे से पिटाई की। इसके बाद एक साल के बेटे किन्नू की गंड़ासे से काटकर हत्या कर दी। बेटे की हालत देखकर उसकी मां बेसुध हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बलिया स्थित गांव सुरेमनपुर का है। यहां पर रहने वाला रूपेश तिवारी अपनी पत्नी रीना पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी शक के चलते आए दिन वो पत्नी से विवाद करता, उसकी जमकर पिटाई करता।
पत्नी का आरोप है कि रात में रूपेश ने गंड़ासे से किन्नू पर हमला कर दिया। इससे उसका जबड़ा कट गया। सुबह जब वो पड़ोसियों के साथ घर पहुंची तो मासूम खून से लथपथ पड़ा था। वो बच्चे की हालत देखकर बेसुध हो गई। परिजन मासूम को सीएचसी लेकर गए, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां सदमे में चली गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। वहीं, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags:    

Similar News