Unnao उन्नाव: बारासागर थाने की ऊंचागांव चौकी पर तैनात विकास कुमार मुरादाबाद जिले के थाना झझलेट क्षेत्र के छजूपुरा गांव के निवासी थे। वर्ष 2019 में उनका चयन यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हुआ था। बुधवार देर रात वह अपनी बीट पर थे, तभी लालकुआं-धानीखेड़ा मार्ग पर परौली गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर वह पहुंचे। पुलिस उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गई।
जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। एसओ धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि दुखद घटना हुई है। शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है।