फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुल्तानपुर के देहात कोतवाली के बाईपास स्थित ओदरा कमनगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय ई-रिक्शा पर आठ लोग सवार थे।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
Tags: