नुक्कड़ नाटक और अवेयरनेस आनन्द राज के निर्देशन में हुआ। इन छात्रों को कॉलेज के डीन प्रो. प्रवीन कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये छात्र नोडल अधिकारी प्रो. गणेश दत्त भट्ट, प्रो. महेश सिंह, डॉ. ब्रजपाल सिंह राजावत, डॉ. नेहा सिंह आदि के नेतृत्व में गढ़मुक्तेश्वर गए थे। उल्लेखनीय है, केन्द्र सरकार की ओर से संचालित नमामि गंगे प्रोजेक्ट का तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संग एमओयू साइन है। डीन स्टुडेंट वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह कहते हैं, नमामि गंगे कैंपेन के प्रति यूनिवर्सिटी बेहद संजीदा है। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के स्टुडेंट्स की टीम नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बीते वर्ष भी गढ़मुक्तेश्वर गई थी। गंगा चैंपियंस क्लब में शुभ्रा सिंह, मनी कुमारी, प्रेरणा जैन, आदित्य औलख, हार्दिक जैन, मो. अनस आदि की सक्रिय भागीदारी रही।