Tikamgarh: हर्ष फायरिंग से हादसा,गृह प्रवेश कार्यक्रम देख रही युवती को लगी गोली

Update: 2025-10-06 06:30 GMT
Tikamgarh टीकमगढ़: टीकमगढ़ के मामौन गाँव में एक नवजात शिशु के गृहप्रवेश समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 19 वर्षीय युवती काजल नापित को गोली लग गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।युवती की गर्दन में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गई। उसकी माँ गीता नापित ने बताया कि काजल और उसकी बड़ी बहन घर के दरवाजे पर खड़ी होकर समारोह देख रही थीं, तभी एक तेज़ आवाज़ आई।
बड़ी बेटी को मामूली चोटें आईं, लेकिन काजल गंभीर रूप से घायल हो गईयह घटना पड़ोसी विकास शुक्ला के घर पर हुई। शुक्ला परिवार हाल ही में झाँसी से एक नवजात शिशु को घर लाया था और उस बच्चे का गृहप्रवेश समारोह चल रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News