Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तमाकूही के सेंदुरीया बुजुर्ग के टिले पर स्थित मा कंकाली मन्दिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ के पाचवे दिन रविवार को कथा वाचिका भक्ति किरण शास्त्री ने शिव विवाह की कथा सुनाई।वही रात आठ बजे से वृंदावन के रामलीला मंडली ने माखन चोर व मटका तोड का मंचन किया।जिसे देख श्रंद्धालू रोमांचित हो गये।
रामलीला में मंचन कर रहे 18 कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी श्रंद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।उनके द्वारा मयूर डांस,डांडिया रास, राधा - कृष्ण बने कलाकारों ने हाथों में जलते दिपक लेकर नृत्य किया तो वही कृष्ण द्वारा मटकी फोडी का मंचन देख श्रंद्धालुओं के जयकारे लगने लगे।इस दौरान कलाकार नरसी भगत,कन्हैया ठाकुर,शंकर यादव,गिरधारी,नन्दकिशोर,रोहताश और समिति के अध्यक्ष पूर्वप्रधान बिजली यादव,जंत्री गौंड,मुन्ना कुशवाहा,हरि प्रसाद,गुलाब दास,हरिहर दास आदि सदस्य मौजूद रहे।