विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक 31 अगस्त व एक सितंबर को, सीटों के बंटवारे पर होगी बात

Update: 2023-08-19 10:04 GMT
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बने विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की 31 अगस्त व 1 सितंबर को होने वाली तीसरी बैठक में सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर बात होने की संभावना है। इसमे कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के बीच आम सहमति बनाने का प्रयास होगा। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि यूपी में जहां सपा मजबूत होगी, वहां सपा ही लड़ेगी। इंडिया में जो सभी दलों की भूमिका होगी, वही सपा की भी होगी।
उधर, अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव में बसपा का प्रत्याशी न उतारना उसका आम चुनाव के पहले अपनी छवि सुधारने की कोशिश है। जनता पहले ही वहां सपा के प्रत्याशी को जिताने का मन बना चुकी है। अगर हमारी सरकार बनी होती तो जो नेता छोड़कर गए हैं वो न जाते।
कांग्रेस ने भी यूपी में चुनाव लड़ने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने अपने प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। निवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की सक्रियता व लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन उनकी प्राथमिकता है।
अजय राय की पकड़ पूर्वांचल में काफी मजबूत मानी जाती है। इस इलाके को कांग्रेस भी अपने लिए उपजाऊ मानती है। पांच बार विधायक रहे राय ने 2012 में कांग्रेस का हाथ थामा था। राय भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं।
Tags:    

Similar News

-->