हॉस्पिटल के सामने बदमाशों ने कर दी फायरिंग, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गोरखपुर
Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गोरखपुर में डीआईजी बंगला के पास स्थित अस्पताल के बाहर शनिवार की सुबह फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
तारामंडल के विवेकपुरम कालोनी निवासी आदर्श सिंह का डीआइजी बंगला के पास जेएस हास्पिटल है। कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने लिखा है कि शनिवार की सुबह उनके जानने वाले सूरज सिंह, राहुल शर्मा, विनय यादव और विशाल सिंह बाइक से हास्पिटल के बाहर पहुंचे। आते ही इन लोगों ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।कर्मचारियों ने फोन कर घटना की जानकारी डायल डायल 112 पर दी। आदर्श ने कैंट थाना पुलिस को बताया कि आरोपितों ने शुक्रवार की सुबह बुद्ध विहार पार्ट बी में रहने वाले उनके मित्र शिवम अग्रहरी के घर पहुंचकर असलहा दिखाकर धमकाया था। उसके बाद उनके हास्पिटल पहुंचकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना को लेकर हॉस्पिटल के कर्मचारी दहशत में हैं।
source-hindustan