Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोघरा बेनीभार निवासी अट्ठाइस वर्षीय लक्की गिरी की लाश खलवा पट्टी नहर से लगभग सौ मीटर पूरब फंदे से लटकी हुई मिली पुलिस मौके पर पहुंच लाश का पंचनामा बनाकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक दोघरा के टोला बेनी भार निवासी अठ्ठाईस वर्षीय लक्की गिरी की लाश खलवापट्टी नहर से लगभग सौ मीटर पूरब खेत में एक सीसम के पेड़ मे फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। गांव के लोगों के सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस एवं फैरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर लाश को उतरवा कर पी एम हेतु भेज दिया। जबकि लक्की के परिजनों ने चार दिन पहले तुर्कपट्टी थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की सूचना पाकर उसकी मां रास्ते में ही गिर कर बेहोश हो गई जिसे गांव के लोगों ने उपचार हेतु निजी चिकित्सालय में भेजवाया। युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या यह पीएम. रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।