भारत
बच्चे हुए अनाथ, शादी में नहीं ले गया तो पत्नी ने खत्म की जिंदगी, फिर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
jantaserishta.com
14 Feb 2025 1:42 PM IST

x
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक पति पत्नी ने घरेलू झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली. दरअसल पति ने महिला को रिश्तेदार की शादी में ले जाने से मना कर दिया था. इससे दुखी होकर उसने खुद को फांसी लगा ली. शख्स ने जब पत्नी को इस हाल में देखा तो वह तेज रफ्तार ट्रेन के आगे जा कूदा और जान दे दी.
दरअसल गुरुवार को, चांदपुर क्षेत्र के गांव ककराला निवासी मृतक रोहित कुमार के मामा के लड़के की शादी थी. रोहित का पूरा परिवार शादी में चला गया था. रोहित की पत्नी भी शादी में जाने के लिए तैयार थी लेकिन रोहित दिन में शराब पीकर घर पर आ गया और शादी में जाने से इनकार करने लगा. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद रोहित घर से कहीं दूर चला गया, जिससे खफा होकर उसकी पत्नी पार्वती ने घर के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर, उसमें लटककर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई.
इसके कुछ देर बाद रोहित जब घर लौटा और उसने अपनी पत्नी को फांसी पर लटके हुए देखा तो शोर मचाया. आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने पार्वती को फंदे से नीचे उतारा और डॉक्टर के यहां ले गए, लेकिन डॉक्टर ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया. इससे आहत होकर रोहित भी घर से निकल गया और करीब 2 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया. यहां उसने दिल्ली से आ रही दिल्ली कोटद्वार सिद्धबली एक्सप्रेस के सामने कूद कर अपनी जान दे दी. इसके बाद रोहित को तलाश करते हुए गांव के लोग रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो वहां उसकी लाश पड़ी मिली.
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक से लाश को हटाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद जहां रोहित और पार्वती के दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए जिसमें 3 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी हैं. परिवार और गांव में शौक के लहर दौड़ गई है जिस समय यह घटना घटी उसे समय घर में कोई और नहीं था क्योंकि घर के सभी सदस्य सवेरे ही शादी में जा चुके थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





