साल 2023 में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

Update: 2023-02-22 10:00 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपये का बजट पेश किया। इसमें सामाजिक वानिकीकरण योजना के लिए 600 करोड़ रुपये और पौधशाला प्रबन्धन योजना के लिए 175 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में वनावरण एवं वृक्षावरण प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र का 9.23 प्रतिशत है। वर्ष 2030 तक वनावरण एवं वृक्षावरण 15 प्रतिशत तक किये जाने का लक्ष्य है। वर्षाकाल-2023 में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश में वनावरण एवं वृक्षावरण में वृद्धि के लिए विभिन्न योजनाओं में सड़क, रेलवे लाइन, नहरों के किनारे की भूमि तथा कृषकों की निजी भूमि पर वृहद स्तर पर पौधरोपण की कार्य योजना है।

Tags:    

Similar News