यूपी के झांसी में विशेष अभियान, 100 एनबीडब्ल्यू का निस्तारण
न्यायालय के आदेश पर एक्शन, झांसी में 84 वारंटी गिरफ्तार
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। रविवार को जिलेभर में चलाए गए अभियान में 84 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल 100 न्यायालयीन वारंटों का निस्तारण कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में नगर क्षेत्र से 61 और ग्रामीण क्षेत्र से 23 वारंटियों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान पांच वारंटी मृत पाए गए, जबकि 10 के वारंट रिकॉल कराए गए। एक अन्य मामले में बीएनएसएस की धारा 84 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए आगे भी विशेष अभियान जारी रहेगा।