New Delhi: कांग्रेस नेता सोनिया को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया
"ईओ की देखरेख में फुटपाथ खाली कराओ अतिक्रमण अभियान चलाया गया"
शमशाबाद: अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत शमशाबाद के मुख्या बाजार में पैदल भ्रमण कर सुगम यातायात और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए उन्होंने नगर पंचायत द्वारा बनायी गई पटरी के बाहर अवैध तरीके से फुटपाथ पर लगाये दुकानदारों को चेतावनी दी कि इस बार हटवा रहे है, दोबारा अगर अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्यवाही भी होगी।
ईओ की देखरेख में फुटपाथ खाली कराओ अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर दुकानें लगाये दुकानदारों से बात की और उन्हें समझाया कि जो नगर पंचायत द्वारा जगह निर्धारित की गई है उसी हद में अपनी दुकानें लगाये। यदि आप लोग नगर पंचायत के फुटपाथ पर अवैध तरीके से दुकान लगायेंगे तो इससे जाम लगने की स्थिति उत्पन्न होती है। आज हटवाया जा रहा है, दोबारा यदि अवैध तरीके से लगी दुकान दिखायी दी तो कानूनी कार्यवाही के साथ जुर्माना भी वसूला जायेगा। इस दौरान नगर पंचायत से संबंधित कर्मी मौजूद रहे।