Saharanpur सहारनपुर : सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां मनोज मित्तल (उम्र अधेड़), निवासी भूरी बांस गांव, की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मनोज मित्तल रोजमर्रा के सामान खरीदने दुकान आए थे। वह काउंटर के पास खड़े होकर दुकानदार से बात कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ाने लगे।यह सब कुछ कुछ ही सेकेंड में हुआ।
दुकान में मौजूद लोग घबरा गए और मनोज मित्तल को उठाने और संभालने की कोशिश करने लगे। कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर पानी छींटा, कुछ लोगों ने आवाज देकर होश में लाने की कोशिश की, परिजनों को तुरंत सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की गई। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी, और डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मनोज मित्तल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण हार्ट फेलियर है।अचानक हुई इस घटना से परिवार में गहरा सदमा छा गया।