Rampur रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है।
बारिश में सेफ्टी सबसे ज़रूरी, रामपुर में प्रशासन का अलर्टमौसम विभाग द्वारा आकाशीय बिजली (वज्रपात) की संभावना जताए जाने के बाद जिलाधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि वज्रपात की पूर्व चेतावनी के लिए 'दामिनी' और 'सचेत' मोबाइल ऐप्स का उपयोग किया जा सकता है। इन ऐप्स की मदद से नागरिक समय रहते बिजली गिरने के संभावित स्थान और समय के बारे में जान सकते हैं और सुरक्षित स्थानों पर शरण ले सकते हैं।