बुलंदशहर में हंगामा ABVP कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Update: 2025-06-13 16:26 GMT
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच नोक-झोंक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एबीवीपी कार्यकर्ता जबरन चालान का आरोप लगा रहा है।
वहीं पुलिसकर्मी एक बाइक पर तीन लोगों को एक साथ बैठने पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक मिनट चार सेकेंड की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें देखा गया कि एक युवक और महिला पुलिसकर्मी के बीच बहस होती है। वहीं युवक जबरन चालान काटने और थप्पड़ मारने की बात कहने का विरोध करता है। तभी अन्य पुलिसकर्मी उसको समझाकर वहां से जाने को कहते हैं। वीडियो बनाने वाले ने युवक पर एक बाइक पर तीन लोगों को बैठकर चलने की बात कही।
वायरल वीडियो में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला संयोजक आयुष राघव है। आयुष का का कहना है कि परिषद की ओर से थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की गई थी, जिस पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया था। इसी के बाद से पुलिसकर्मी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर कर रहे हैं। इसी बात का विरोध किया गया था। वहीं, सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर का कहना है एक बाइक पर तीन सवारी चल रही थी, जिसको लेकर उनका चालान किया गया था। इसी को लेकर वह लोग बहस कर रहे थे।
Tags:    

Similar News