छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: सरकारी शराब दुकान से 250 पेटी नकली शराब बरामद, आबकारी की बड़ी कार्रवाई

Shantanu Roy
13 Jun 2025 8:55 PM IST
Raipur Breaking: सरकारी शराब दुकान से 250 पेटी नकली शराब बरामद, आबकारी की बड़ी कार्रवाई
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग के उड़नदस्ता दल ने एक बार फिर मिलावटी शराब के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। लालपुर स्थित कंपोजिट सरकारी शराब भट्टी में की गई दबिश के दौरान विभाग की टीम ने 250 पेटी मिलावटी शराब जब्त की है, जिसमें कई बोतलों में ब्रांडिंग की भारी खामियां पाई गईं। यह कार्रवाई विभाग के संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी के नेतृत्व में की गई। मिली जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि लालपुर स्थित शराब दुकान में घटिया और मिलावटी शराब बेची जा रही है। इन शिकायतों की पुष्टि के लिए जब टीम ने गुरुवार शाम दबिश दी, तो वहां चिप रेट ब्रांड की शराब में पानी मिलाकर उसे ग्राहकों को बेचा जा रहा था। मौके पर ही इस गैरकानूनी कार्य को रंगे हाथों पकड़ा गया।
होलोग्राम नहीं, नकली पैकिंग से ब्रांडिंग का झांसा
दबिश के दौरान गोवा ब्रांड की 26 पेटी शराब में होलोग्राम नहीं पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बोतलों में मानक के अनुसार सीलिंग और पैकेजिंग नहीं की गई थी। यह सीधा तौर पर आबकारी अधिनियमों के उल्लंघन का मामला है। विभाग ने इस पर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
तीन सेल्समेन हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार
कार्रवाई के दौरान दुकान का सुपरवाइजर शेखर बंजारे और तीन सेल्समेन मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश अभी जारी है। वहीं, तीन अन्य सेल्समेन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन कर्मचारियों को एक निजी प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से भर्ती किया गया था, जो आबकारी विभाग के सरकारी ठेके पर काम कर रहे थे। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सरकारी शराब दुकानों में काम करने वाले निजी प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी क्या किसी प्रशिक्षण या पृष्ठभूमि जांच के बिना ही रख लिए जाते हैं? यदि हां, तो यह प्रदेशभर की शराब दुकानों में संभावित अनियमितताओं का एक बड़ा कारण हो सकता है। विभागीय सूत्रों ने माना कि इन एजेंसी कर्मियों की भूमिका की जांच की जाएगी।
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई तय
संभागीय उड़नदस्ता दल ने बताया कि मिलावटी शराब की बिक्री और ब्रांडिंग में खामियों के आधार पर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ज़ब्त शराब की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब परीक्षण भी कराया जाएगा।
शराब पीने वालों की सेहत से खिलवाड़
मिलावटी शराब के कारोबार से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि इससे शराब का सेवन करने वाले आम लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस तरह की शराब में मिलाया गया पानी और अन्य अपमिश्रण तत्व विषैले हो सकते हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं या जानलेवा स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
कार्यवाही जारी, अन्य दुकानों पर भी निगरानी
संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक सतत अभियान का हिस्सा है और आने वाले दिनों में प्रदेश की अन्य शराब दुकानों पर भी आकस्मिक निरीक्षण किए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और यदि आवश्यकता पड़ी तो लाइसेंस निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है। इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सरकारी व्यवस्था में ढील या निजी एजेंसियों की मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। आबकारी विभाग को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और शराब दुकानों पर पारदर्शिता व गुणवत्ता बनी रहे।
Tagsमिलावटी शराबसरकारी शराब दुकानआबकारी विभागउड़नदस्ता कार्रवाईलालपुर शराब भट्टीशराब में पानी मिलावटनकली पैकेजिंगहोलोग्राम घोटालाप्लेसमेंट एजेंसीशराब सेल्समेन गिरफ्तारExcise Departmentadulterated liquorgovernment liquor shopLalpur liquor raidfake liquor packaginghologram missingspurious alcoholexcise raidprivate placement agencyliquor shop irregularitiesछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story