Rampur: युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत नाजुक

Update: 2025-02-16 06:25 GMT
Rampur रामपुर । अजीमनगर थाना क्षेत्र में युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला थाना क्षेत्र के इमरता गांव का है। गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी का दोपहर घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ी देखी तो वह घबरा गए। पूछताछ करने पर मालूम हुआ युवती ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
पटवाई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पटवाई में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि उसके पड़ोस का युवक मौका पाकर उसके घर में घुस गया। उसके बाद तमंचे के बल पर उसके साथ संबंध बनाए। इतना ही नहीं वीडियो भी युवक ने बनाई। विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी युवक ने महिला को दी है। जिसके चलते युवक ने महिला से कई महीने तक संबंध बनाए। जिसके बाद युवक ने गांव में कई लोगों को महिला की अश्लील वीडियो को भी दिखाया। इसकी भनक महिला के पति को लगी तो महिला ने आपबीती पति को बता दी। जिसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ शिकायती पत्र थाना पटवाई में देकर न्याय की गुहार लगाई है। तीन दिन बीतने के बावजूद थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
Tags:    

Similar News