रामपुर निवासी दंपती की बाइक में तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर ,दोनों की मौके पर मौत

Update: 2024-03-28 09:21 GMT
रामपुर निवासी दंपती की बाइक में तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर ,दोनों की मौके पर मौत
  • whatsapp icon
रामपुर : खुजरिया क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी संपतराम वाल्मीकि पत्नी रामवती के साथ बाइक से घर जा रहे थे। सहोड़ा गांव के पास डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। खजुरिया थाने के चौकीदार कनकपुर गांव निवासी संपतराम वाल्मीकि अपनी पत्नी रामवती देवी के साथ बरेली में साले से होली मिलने गए थे।
 वह होली मिलकर देर रात अपने घर कनकपुर आ रहे थे। रास्ते में जिला बरेली थाना शीशगढ़ के सहोड़ा गांव में स्थित आरा मशीन के पास हाईवे पर तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने एंबुलेंस को फोन कर घायलों को राजश्री अस्पताल भिजवाया।
डॉक्टरों ने जब घायल दंपती को देखा तब तक संपतराम की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल रामवती को बरेली के राधिका अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान एक घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। परिजन संपतराम के शव को रात में ही घर ले आए। रामवती का शव दोपहर तक घर नहीं आया। दंपती के दो पुत्र व दो पुत्री हैं।
Tags:    

Similar News