Raebareli: अस्थि विसर्जन करते समय दर्दनाक हादसा, परिवार के तीन लोगों की डूबकर मौत

Update: 2025-05-25 07:27 GMT
Raebareli रायबरेली । जनपद अमेठी से डलमऊ अस्थि विसर्जन करने आए एक ही परिवार के चार लोग नहाते समय गंगा नदी में डूब गए। नदी में डूबने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई है। जब इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने किशोर समेत तीन को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक युवक का इलाज चल रहा है।
दरअसल, सोमवार को सुबह लगभग आठ बजे अमेठी जिले के पालपुर जगदीशपुर का एक परिवार अस्थि विसर्जन के लिए डलमऊ गंगाघाट आया हुआ था। परिवार से लगभग नौ लोग अस्थि विसर्जन करने आए थे। विसर्जन के बाद सभी लोग नाव में बैठकर उस पार नहाने चले गए। नहाते समय किशोर समेत चार युवक डूबने लगे तो "बचाओ, बचाओ" की आवाज आने लगी। जब तक परिजन कुछ कर पाते, तब तक चारों युवक डूब चुके थे। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकाला और सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने पिता बालचंद्र कौशल, पुत्र पारसनाथ कौशल, किशोर पुत्र आर्यन, चन्द्रकुमार कौशल पुत्र स्व रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल विधि चन्द्र कौशल का इलाज चल रहा है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि तीन लोगों की डूबने से मौत हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
Tags:    

Similar News