Prayagraj: भीषण गर्मी और तपिश से मिली राहत

Update: 2024-06-18 07:27 GMT
Prayagraj प्रयागराज । सोमवार की शाम से प्रयागराज में मौसम अचानक बदल गया। लगातार चार दिनों से गर्मी और तपिश से झुलस रहे लोगों को अब राहत मिल गयी है। सोमवार की रात भर ठंडी हवाओं चलने के बाद मंगलवार की सुबह भी ठंडी हवाएं चलती रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सूरज की तपिश ने इस हवाओं से लोगों को काफी दी है। प्रयागराज में भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। लू और तपिश से लोग बेहाल हैं।
सोमवार को प्रयागराज एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। गर्मी ही अब तक प्रयागराज में आठ लोगों की मौत हो गई। यहां अधिकतम 47.6 व न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गर्मी का आलम सड़कों पर भी देखने को मिल रहा था। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने 22 जून तक लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि मंगलवार सुबह से बादल होने से लोगों को राहत मिली है।
वहीं गर्मी के चलते अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लू लगने से सोमवार को एसआरएन में 20 व बेली में पांच मरीज भर्ती हुए है। इसके अलावा डायरिया के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते एसआरएन में पांच, बेली में आठ व कॉल्विन में पांच मरीज भर्ती हुए हैं। सोमवार की रात से ही बादलों के साथ-साथ हवा चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई है।
Tags:    

Similar News

-->