Minor लड़के से बालिग युवती को हुआ प्यार, किशोर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने की दी तहरीर

पढ़े पूरी खबर

Update: 2024-06-26 13:27 GMT
LUCKNOW लखनऊयूपी में अंबेडकर नगर में छोटी उम्र के प्यार का एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के नाबालिक किशोर और एक बालिग युवती में प्यार हो गया। लड़के के घर वालों को इसकी भनक लगी तो दोनों को एक दूसरे से दूर कर दिया गया। इससे नाराज युवती थाने पहुंच गई। किशोर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने की तहरीर दे दी। तहरीर मिलते ही लड़के के घर खलबली मची। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। फैसला हुआ कि लड़के के बालिग होने पर दोनों की शादी करा दी जाएगी। इसके बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और वह भी मान गई। नाबालिग से बालिग युवती के प्यार और मामला पुलिस तक पहुंचने से इलाके के लोग हैरान हैं। हर तरफ इसी मामले की चर्चा हो रही है।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का पूरा मामला है। गांव का एक नाबालिग कुछ माह पहले टांडा में एक रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था। यहां इब्राहिमपुर की एक युवती भी आई थी। दोनों की आंखें लड़ीं और प्यार हो गया। दोनों ने लोगों से छिप-छिपकर मिलना जुलना भी शुरू कर दिया। इस बीच किशोर युवती को अपने घर भी ले गया था। घर वाले भी उसके रिश्ते को जान गए थे। लेकिन कुछ समय पहले किशोर और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।
इधर, युवती के परिवार वालों ने भी उसका साथ छोड़ दिया। इससे युवती परेशान हो गई। वह जलालपुर कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरा वाक्या बताते हुए किशोर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। तहरीर मिलते ही जलालपुर कोतवाली से पुलिस किशोर के घर पहुंची। पुलिस के घर पहुंचते ही खलबली मच गई। दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई और सुलह समझौता हुआ कि किशोर के बालिग होने के बाद युवती से शादी करा दी जाएगी। इस बात पर प्रेमी और प्रेमिका में भी सहमति बन गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी के लिए रजामंदी हो गई है। अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है।
Tags:    

Similar News

-->