Prayagraj Crime : शहर के कर्नलगंज थाना अंतर्गत मम्फोर्डगंज इलाके में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) राजीव कुमार यादव ने बताया कि सोमवार शाम मोटरसाइकिल सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया|
यादव ने बताया कि मृतक युवक की पहचान शशांक सिंह (25) के रूप में हुई है और वह नवाबगंज का रहने वाला था. सिंह किसी काम से मोटरसाइकिल से शहर आया था. उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी की पहचान शुभम मिश्रा के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है|
Tags: