प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 28 पदों के लिए 200 से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के लिए 11, महासचिव के लिए 8, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 9 और उपाध्यक्ष के लिए 42 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
नाम वापसी की अंतिम तिथि आज शाम 5 बजे तक है। 23 जुलाई को कुल 9674 अधिवक्ता मतदान करेंगे।