NOIDA नोएडा: सेक्टर-45 स्थित एक फूड आउटलेट से ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के जरिए मंगाए गए सैंडविच में प्लास्टिक ग्लव्स मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीर साझा कर स्वच्छता पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राहक ने दो सैंडविच ऑर्डर किए थे—एक ब्रोकली, कॉर्न और बेसिल पेस्टो सैंडविच तथा दूसरा स्मोक्ड कॉटेज चीज़ और पेपर सैंडविच। ग्राहक का दावा है कि इनमें से एक सैंडविच में सब्जियों और अन्य सामग्री के बीच डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लव्स पाया गया।
ग्राहक ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मामले की जांच की मांग की है। इस घटना ने फूड आउटलेट्स की स्वच्छता और गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।