कासगंज में ऑक्सीजन: गंगा स्नान आए Rajasthan के छह लोग डूबे, दो लापता
Rajasthan के छह लोग डूबे, दो लापता
जागरण संवाददाता, Kasganj.कासगंज। अपने पूर्वजों का तर्पण करने आए राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव पीर नगर चिकसाना के छह लोग कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। नहाते समय सभी डूब गए। गंगा घाट पर मौजूद तैराकों ने चार लोगों को गंगा से सुरक्षित निकाल लिया है। जबकि दो अभी भी लापता हैं। गंगा में नहाते समय दीवान सिंह, मोनू, गौरव, राजकुमारी, सुमित और सुमीर डूब गए।
इनमें से सुमित और सुमीर अभी भी लापता हैं। बाकी को निकाल लिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पीएसी और निजी तैराक देर शाम तक गंगा में डूबे युवकों की तलाश करते रहे। कोई सुराग नहीं लग सका।