Ram Navami पर शिव मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार मंदिर का हुआ शिलान्यास

Update: 2025-04-07 11:44 GMT
Rajapakad/कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के गोपलापट्टी स्थित शिव मंदिर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां श्रीराम दरबार मंदिर का शिलान्यास तथा पहले से शिलान्यासित हनुमान मंदिर के निर्माण पूजन का आयोजन सम्पन्न हुआ। हर दिशा में जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पं. राकेश पांडेय के निर्देशन में यजमान राजू यादव, जोखू यादव, अखिलेश्वर पांडेय, राजनारायण उर्फ चुन्नू मिश्र, सुचितराज नमन, महंत हरिदास, आशीष मिश्र आदि ने विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात श्रीराम दरबार की स्थापना हेतु नींव की ईंट रखने का क्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारा व प्रसाद वितरण हुआ, देर शाम तक श्रद्धालु मंदिर परिसर में डटे रहे और भजनों पर झूमते रहे। ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहें, यह प्रयास सामूहिक रूप से किया जाएगा।
---
इनसेट
श्रीराम दरबार मंदिर की स्थापना में शामिल प्रमुख श्रद्धालु
एसएचओ संजय कुमार, मृत्युंजय सिंह मोनू, सत्यनारायण यादव, हरिकेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सिकंदर शर्मा, विजय श्रीवास्तव, अव्युक्त मिश्र अवि, मुकेश यादव, रवींद्र यादव, दिनेश्वर यादव, ईश्वरचंद गुप्ता, छोटे ठाकुर, रामप्रीत गोंड, जयप्रकाश कुशवाहा, भोलू यादव, अनूप गोंड, पप्पू यादव, आनंद यादव, साधू यादव, प्रेमचंद्र, मृत्युंजय मिश्र, रामबिहारी गुप्ता, श्रीबिलास भगत, राजबहादुर गुप्ता, अशोक यादव, सौरभ मिश्र, पंकज मिश्र, अखिलेश गुप्ता, चंद्रमणि, उमाशंकर सिंह, तारकेश चौबे, योगेश कुशवाहा, कृष्णा गिरी, गोलू मद्धेशिया, सतीश मद्धेशिया, सचिन भारती, विपिन यादव, आजाद गुप्ता, अमित पासवान आदि।
---
भोजपुरी गायक दीपक यादव के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
- भोजपुरी लोकगायक दीपक यादव ने भयउ प्रगट कृपाला से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद जब उन्होंने चइता बाबू डीएम होईहें, त राम लला के दर्शन कराईहे गाया, तो श्रद्धालुओं की तालियों से मंच गूंज उठा। भक्ति भाव से ओतप्रोत कार्यक्रम में पवनसुत वीर हनुमाना, संकट मोचन बलवाना जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। चइता के साथ जब अउरी ना गोसाईं, हमके शरण तूहार चाही जैसे भावपूर्ण गीत गूंजे, तो वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
Tags:    

Similar News