आगरा में लू और धूप से नहीं राहत, 25 मई तक का रेड अलर्ट

Update: 2024-05-22 05:18 GMT
आगरा : आगरा में लू, धूप और गर्मी के प्रकोप से अभी कोई राहत शहरवासियों को मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को शहर के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई और प्रदेश में गर्मी के पायदान पर आगरा चौथे नंबर पर पहुंच गया। 46.3 डिग्री के साथ झांसी पहले स्थान पर और 42.9 डिग्री सेल्सियस के साथ मथुरा पांचवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग ने भीषण गर्मी की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है।
आगरा मंडल पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। सुबह 10 बजे से ही सूरज की किरणें तन झुलसाने लगती हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। हालांकि अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 43.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले कई दिनों से 46 डिग्री से अधिक तापमान झेल रहे शहरवासियों को पारे की यह गिरावट सुनने में भले ही सुकून दे रही हो लेकिन मौसम विभाग ने 25 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शहर का तापमान फिर से 45 पार जाएगा और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
टॉप पांच शहर
जिला तापमान
झांसी 46.3
गौतमबुद्ध नगर 45.6
इटावा 44
आगरा 43.2
मथुरा-वृंदावन 42.9
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 43.2
न्यूनतम तापमान- 29.3
सूर्योदय- 5:26
सूर्यास्त- 7:02
एक्यूआई- 83
Tags:    

Similar News

-->