Muzaffarnagar: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 5 लोगों की मौत
Muzaffarnagar मुज़फ़्फ़रनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। आज सुबह-सुबह एक अनियंत्रित कार मुज़फ़्फ़रनगर में एक ट्रक से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पाँच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दो की हालत गंभीर है।
हादसा तितावी बाईपास पर जयदेव होटल के पास हुआ। खबरों के मुताबिक, कार में सवार लोग अस्थि विसर्जन के लिए करनाल से हरिद्वार जा रहे थे। घायलों को मुज़फ़्फ़रनगर जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।