महिला की धारदार हथियार से हत्या

Update: 2022-12-07 13:01 GMT
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के महुली गाव का मामला है। बल्दीराय थानाक्षेत्र के महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि बीती रात महिला ग्राम पंचायत सदस्य एंव स्वयं सहायता समूह की संचालिका की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह गांव के बाहर जंगल मे उसका शव बरामद हुआ। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वो रात में अपना खेत देखने गई हुई थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुट गये हैं।
इसी गांव के पूरे गंगा पांडेय मजरे गांव की रहने वाली सुमन ग्राम पंचायत सदस्य और स्वयं सहायता समूह की संचालिका था। बीती शाम उसका पति शिवलाल अपने पुत्र के साथ एक निमंत्रण में गया हुआ था, लिहाजा उसकी पत्नी सुमन बीती रात अपने खेत की देखभाल करने गई हुई थी। काफी देर तक जब सुमन नही लौटी तो बहु ने अपने पति को फोन कर सूचना दी।
निमंत्रण से लौटे पिता पुत्र एवं ग्रामीणों ने मिलकर सुमन की रात भर खोजबीन की तो आज सुबह गांव के बाहर जंगल मे उसका शव दिखाई पड़ते ही कोहराम मच गया। दरअसल सुमन की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस घटना का कारण तलाशने में जुट गई है।
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tags:    

Similar News