ईंट भट्ठा मजदूर की चाकू से गोदकर हत्या, मचा हड़कंप

Update: 2023-06-10 13:04 GMT
बागपत। शहर के नौरोजपुर रोड पर साथियों ने चाकू से गोदकर ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शहर के नौरोजपुर रोड पर स्थित आयशा कॉलोनी में रहने वाला शहजाद (19) ईंट भट्ठा मजदूर था। वह शनिवार की सुबह भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहा था। परिवार के ही अल्ताफ ने बताया कि सुबह के समय दो युवक वहां आए और ईंट भट्ठे पर पथाई कर रहे शहजाद को साइड में बुलाकर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए शहजाद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया कि मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शहजाद की मौत हो गई।
Tags:    

Similar News