Moradabad: अल्लाह की बारगाह में झुके लाखों सिर, मांगी तरक्की और अमन की दुआ

Update: 2025-03-31 05:33 GMT
Moradabad मुरादाबाद: जिले में ईद-उल-फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह मैदान से लेकर आसपास के इलाकों में करीब लाखों मुसलमानों ने अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाकर मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। एसएसपी सतपाल अंतिल और जिला अधिकारी अनुज कुमार ने ड्रोन कैमरे से नमाजियों पर नजर रखी। इस बीच नमाज खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा किया और नारेबाजी की।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने उन्हें समझाकर शांत किया और शहर इमाम से बात कर ईद की नमाज ईदगाह में अदा कराई। नमाजियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने ईदगाह में जगह न होने की बात कहकर उन्हें सुबह साढ़े सात बजे ही रोक दिया। जबकि ईदगाह में जगह खाली थी। फिलहाल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने ईद उल फितर की नमाज दो राउंड में शांतिपूर्ण तरीके से अदा कराई है। इस मौके पर सपा सांसद रुचि वीरा लोगों से मिलने पहुंची थीं। रुचि वीरा नमाजियों से मिलने के लिए पुलिस से बहस करती नजर आईं।
Tags:    

Similar News