Ayodhya : थाना परिसर में फंदे से लटकता मिला होमगार्ड का शव, सदमे में परिजन

Update: 2025-03-31 05:35 GMT
Ayodhyaअयोध्या: अयोध्या के कटरा पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान का शव चौकी परिसर में फंदे से लटकता मिला. मृतक की पहचान विंध्याचल मिश्रा (पुत्र विजय मिश्रा) उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है. यह घटना पं. राम जन्मभूमि के कटरा पुलिस चौकी क्षेत्र की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है|
फिलहाल पुलिस शव के पास मौजूद परिजनों के बयान लेने का इंतजार कर रही है. इस घटना से मृतक के परिजन शोक में हैं और होमगार्ड की मौत के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. इस दुखद घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोग मृतक जवान की मौत के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं.
Tags:    

Similar News