Muradnagar: लेन-देन के विवाद में युवक की पिटाई, मामला बढ़ा

पुलिस ने केस दर्ज किया

Update: 2025-05-13 10:28 GMT

मुरादनगर: सुराना गांव में रुपये लेनदेन के विवाद में तीन लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

सुराना गांव मोहित का गांव निवासी विनय से रुपये लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीत को लेकर दोनों के बीच दोबारा से विवाद हो गया। मामला गाली गलौज से मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि विनय अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित को खींचकर ले गए और बेरहमी से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर विनय, बिजेंद्र व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News