MP News: करवा चौथ मनाकर लौट रहे दंपति को डंपर ने कुचला

Update: 2025-10-12 01:57 GMT
MP News: सागर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। हाईवे पर एक बेकाबू डंपर ने RSS के सागर संभाग प्रभारी की बाइक को टक्कर मार दी। वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार थे। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पत्नी का सिर और पैर धड़ से अलग हो गए और शवों को गठरी में बांधकर ले जाना पड़ा। जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।
पति-पत्नी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और डंपर उनके ऊपर से गुजर गया।
खबरों के मुताबिक, RSS के सागर संभाग प्रभारी और सरकारी शिक्षक अशोक दुबे शनिवार को अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव नहरमऊ जा रहे थे। सुरखी के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पति-पत्नी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े और डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। पत्नी राधा दुबे की हालत इतनी गंभीर थी कि उनके पैर और सिर धड़ से अलग हो गए।
यह भी पता चला है कि अशोक दुबे और उनकी पत्नी एक दिन पहले ही सागर आए थे, जहाँ उनके बच्चे पढ़ते हैं। करवा चौथ का त्योहार मनाने के बाद, वे शनिवार को अपने गाँव लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को एक गट्ठर में भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुँचाया और डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News

null