Rajapakad/कुशीनगर : तुर्कपट्टी से कसया जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्रामसभा बसडीला पाण्डेय निवासी एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता ऋषिकान्त मिश्र की 85 वर्षीय माता चम्पा देवी का बुद्धवार की रात करीब दस बजे देहावसान हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी।उनका अंतिम संस्कार हेतिमपुर में स्थित नदी किनारे निर्मित शवदाह गृह में सम्पन्न हुआ।मुखाग्नि उनके पति रामनरेश मिश्र ने दिया।वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गयी हैं।उनका देहावसान कसया स्थित उनके ज्येष्ठ सुपुत्र पत्रकार विनयकान्त मिश्र के आवास पर हुआ था ऐसे में विभिन्न समाचार पत्र के पत्रकारों ने इस दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।इसी परिप्रेक्ष्य में यहाँ तुर्कपट्टी क्षेत्र के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्रनाथ राय की अध्यक्षता में एक बैठक कर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।इस शोकसभा में अमरनाथ पाण्डेय, सुनील तिवारी सुमन,राजकुमार गिरी, नीरज त्रिपाठी,सुनील नीलम, नित्यानन्द पाण्डेय,धीरज श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव,प्रवीण कुमार शाही व नूतन मिश्रा,डा0 सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय, महेन्द्र शर्मा,धनञ्जय मिश्र, मृत्युंजय पाण्डेय,मोनू सिंह, अजिताभ तिवारी, विजय गोंड़ व हारून अंसारी सहित अन्य पत्रकार व गणमान्य लोग उपस्थित थे।