Moradabad: विवाद के चलते घर में घुसे युवक ने महिला के ऊपर तेजाब, अस्पताल में भर्ती
Moradabad मुरादाबाद । ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में विवाद के चलते घर में घुसे युवक ने महिला के ऊपर तेजाब डाला दिया। हमले में महिला का चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गए हैं। महिला को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता आयसा का आरोप है कि इलाके के ही रहने वाले गुलफाम नाम के युवक ने उसके ऊपर तेजाब (एसिड) फेंक दिया। उसके साथ कई और लोग भी मौजूद थे। जिससे वो बुरी तरह झुलस गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। गम्भीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। फिर हालत बिगड़ने पर महिला को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता विधवा है और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा लगाकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। पीड़िता ने रोते हुए बताया गुलफाम और उसके साथ के कुछ लोग उसके ऊपर मकान बेचने का दबाव बना रहे है। मना करने पर उसे जान से मारने की नीयत से ये हमला किया गया है। थाना ठाकुरद्वारा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी गुलफाम अभी फरार बताया जा रहा है। एसपी देहात ने इस घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की मां की तरफ से तहरीर दी गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।