Moradabad:संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत

Update: 2025-10-28 05:59 GMT
Moradabad मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित गलशहीद पावर हाउस में तैनात संविदा लाइनमैन की शनिवार को हुई करंट लगने की घटना ने विभागीय अधिकारियों को हिलाकर रख दिया है। मुख्य अभियंता ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। अधिशासी अभियंता की देखरेख में गठित जांच समिति में दो उपखंड अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, गलशहीद पावर हाउस में तैनात लाइनमैन सलीम असालतपुरा इलाके में एक फाल्ट ठीक करने गया था। उसने सबस्टेशन पर फोन करके बिजली बंद करने का अनुरोध किया। लेकिन बिजली बंद होने से पहले ही वह खंभे पर चढ़ गया। करंट का झटका आया और सलीम 20 फीट की ऊंचाई पर करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लाइनमैन और सबस्टेशन ऑपरेटर दोनों की लापरवाही सामने आई है। इसके अलावा, एसडीओ और जेई की निगरानी को कमजोर बताया गया है, क्योंकि उन्हें शटडाउन के बारे में सही जानकारी नहीं थी। मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने अधिशासी अभियंता कटघर रामयश यादव को जांच सौंपी, जिन्होंने एसडीओ मीटर वीरेंद्र कुमार और एसडीओ जीआईसी अश्वनी वेदी को जांच समिति में शामिल किया है। जांच में यह भी पता चला है कि लाइनमैन ने फाल्ट ठीक करते समय सेफ्टी हेलमेट नहीं पहना था। अगर उसने सेंसर युक्त हेलमेट पहना होता, तो उसे लाइन में करंट होने का तुरंत पता चल जाता और हादसा टल जाता। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले महीने दिल्ली रोड पर पेड़ों की छंटाई करते समय तीन मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई थी, लेकिन कोई सबक नहीं लिया गया।
Tags:    

Similar News